Let’s travel together.

लापरवाही: सरकारी उद्यान में गर्मी के मौसम में माली जला रहे झाड़ियां और पत्ते

0 273

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

गर्मियों के मौसम में पेड़ों से पत्ते गिरना शुरू हो जाते है परंतु इन सूखी पत्तियों को जलाने का दृश्य आम हो चुका है जबकि इससे प्रदूषण और वायु की शुद्धता प्रभावित हो सकती है परंतु अभी भी जागरूकता कम दिखाई देती है। जबकि सूखे पत्तों से कांपोस्ड/ ऑर्गेनिक खाद के साथ जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

शहर से सागर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर दिखाई देने वाले शासकीय संजय निकुंज उद्यान में शनिवार को उद्यान की सीमा पर आग जलती दिखाई दी जिससे झाड़ियां और सूखे पत्ते जलते जा रहे थे। परंतु इसे बुझाया नहीं गया। चौकीदार ने बताया कि रामदास माली सूखे पत्ते और कचरे में आग लगा कर गए पर बुझा कर नहीं गए जिससे आग फैल सकती है।
आश्चर्य यह है कि एक ओर सूखे पत्तों को जलाने से मना किया जाता है या इन्हें एकत्रित करने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि इससे खाद बनाने में मदद मिल सकती है और दूसरी तरफ सरकारी उद्यान ही प्राकृतिक संरक्षण के प्रति उदासीन प्रतीत हो रहा है और लापरवाही यह कि गर्मी के मौसम में आग लगा दी जो फैल सकती है क्योंकि बड़ी आग छोटी आग से ही शुरू होती है और यहां विभिन्न प्रकार के पेड़ भी है। राहगीरों ने भी उद्यान पहुंचकर चौकीदार को जानकारी दी कि आग बुझाई जाए,पर चौकीदार भी निरुत्तर रहे और जिम्मेदार को कॉल करते रहे पर शायद वह रिसीव नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811