Let’s travel together.

कलेक्टर ने दी हिदायत-आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी

0 93

– शहर में वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपुरी जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के बाद ही आदर्श आचार संहिता जिले में लागू कर दी गई। आदर्श आचार संहिता को लेकर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने विभिन्न राजनीतिक दलों की एक बैठक कलेक्टर कार्यालय में ली। इस दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर जारी नियमों की जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के विभिन्न सीमावर्ती चेक पोस्टों पर निगरानी दल एसएसटी और एफएसटी दलों का गठन किया गया है। वहीं जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर व पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया। इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर शहर में वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला ।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सोयाबीन में पीला मोजेक पर कृषि विभाग अलर्ट, वैज्ञानिकों ने शुरू किया जागरूकता अभियान     |     दीवटिया ग्राम के युवकों की हुई सड़क दुर्घटना में पांचवे घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत     |     रुनाहा में हत्या के प्रयास का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार     |     मध्यप्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न     |     गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीजे व हथियार प्रदर्शन पर सख्ती     |     आबकारी विभाग की जगह जगह छापामार कार्यवाही,अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान     |     बालमपुर घाटी पर तीन ट्रक फंसे, हाईवे पर लगा रहा जाम     |     जर्जर यूनानी औषधालय भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में छत के कबेलू गिरे     |     हलाली डैम 84% भरा, 61 गांवों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध पेयजल     |     वाशरूम में कैमरा युवतियों से अश्लिल बातें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811