Let’s travel together.

सांसद – विधायक में रार ::विधायक सुदेश राय ने कहा सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रमाण दे या फिर माफी मांगे

0 434

क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं-विधायक सुदेश राय

अनुराग शर्मा सीहोर

सोमवार को खजूरिया बंगला गांव में किसी कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मेरे ऊपर अवैध शराब दुकान (ठेका) चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मेरा किसी भी शराब दुकान संचालन में कोई नाम नहीं है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर मेरे द्वारा शराब दुकान संचालन करने या कराने के प्रमाण दे या फिर माफी मांगे। उनके कथित बयान के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित होने से मेरे छवि धूमिल हुई है। जबकि पूरे मध्यप्रदेश में मेरे नाम से कही कोई शराब दुकान नहीं है।
लगातार जनता की सेवा करते हुए क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है। मेरे लिए राजनीति सत्ता पाने का अवसर नहीं, सेवा करने का सर्वोत्तम माध्यम है। इसलिए हमारे द्वारा पवित्र राजनीति की जा रही है। मन में समर्पण एवं विशुद्ध सेवा की भावना रखते हुए मेरे द्वारा राजनीति की जा रही है। इस तरह के गंभीर आरोप लगाने से विधायक सुदेश राय की छवि खराब नहीं हो रही है, इसके परे जो इस तरह के आरोप लगाकर राजनीति करते है उनको भगवान सद्बुद्धि दे। हमारे विधायकी कार्य में सीहोर विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य हुए है और आगे भी विकास कार्य का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811