Let’s travel together.

देश को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, कोलकाता में PM मोदी ने किया सफर

0 87

देश को आज यानी बुधवार को पहली अंडर वाटर मेट्रो मिल गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में इसका उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया. कुल मिलाकर पीएम मोदी बंगाल 15400 करोड़ रुपये की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ इसमें सफर भी किया. बता दें कि अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है.

यह अंडरवॉटर मेट्रो रेल नदी और हावड़ा को कोलकाता शहर को जोड़ेगी. अंडरवाटर मेट्रो के उदघाटन के अलावा पीएम मोदी कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नई मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

PM मोदी ने किया अंडरवाटर मेट्रो में सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की.

‘मोदी-मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के लगे नारे

कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया. इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के खूब नारे लगे.

सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर

बता दें कि हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है. इसमें 1.2 km सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है, जो इसे किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग बनाती है. अंडरवाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाते ही भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग यातायात के लिए खुल गई. यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है.

अंडर वाटर मेट्रो के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मिलेंगे. उनका दर्द सुनेंगे. इसके अलावा नॉर्थ 24 परगना के बारासात में एक रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि पिछले हफ्ते भी पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर थे. उन्होंने बंगाल में दो रैलियों को संबोधित किया था. पीएम मोदी की एक रैली हुगली के आरामबाग में जबकि दूसरी रैली नादिया के कृष्णानगर में हुई थी. इस दौरान उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के अत्याचार को लेकर ममता बनर्जी जमकर हमला बोला था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811