सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। इलाहाबाद में शूट हो रही वेब सीरिज दहेज़ की नौकरी में भोपाल शहर की अभिनेत्री, रंगकर्मी तितिक्षा श्रीवास्तव लीड रोल निभा रही हैं वहीं मुश्ताक खान भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं वेब सीरिज कायस्थ परिवार के ऊपर. फनी फैमिली ड्रामा है।

लेखक और निर्देशक शुभम् श्रीवास्तव हैं।
कहानी – इलाहाबाद में रहने वाले श्रीवास्तव जी की बेटी की गुंजा को आयुष्मान खुराना जैसा लड़का चाहिए। उस लड़के को ढूंढने के लिए उसके मजेदार किरदार पुत्तन मामा, पापा और दो तीन जुगाड़ू लोग शुद्ध इलाहाबाद में आयुष्मान जैसा लड़का ढूंढने में लग जाते हैं। जब लड़का मिलता है तो वह एक मंदिर में सफाई का ठेका नौकरी के रूप में लेता है। उसके पिताजी शर्त रखते हैं श्रीवास्तव जी के सामने कि दहेज नहीं लड़के की सरकारी नौकरी लगवा दीजिए।
फिर पूरी नाटकीय कहानी ये वेब सीरिज अमेजान प्राइम पर रिलीज होगी ।

उल्लेखनीय है तितिक्षा श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के जाने माने एंकर डॉक्टर रमेश श्रीवास्तव जी की सुपुत्री है और सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल आदि सीरियल में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी हैं