Let’s travel together.

29 एवं 30 अप्रैल को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे

105

भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 29 अप्रैल (शनिवार) एवं 30 अप्रैल (रविवार) को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस (Pos) मशीन से कैश के जरिए बिल भुगतान तथा ऑनलाइन माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

बिजली बिल भुगतान के अनेक विकल्प मौजूद

बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये हैं, जिनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट portal.mpcz.in पर एचडीएफसी (payU) एवं इंडिया आइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस/ईबीपीएस/एनएसीएच/कैश कार्ड/वॉलेट्स आदि के माध्यम से अथवा गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज आदि के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त एम.पी. ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं तथा एम.पी. आनलाइन के विभिन्न अंचलो में स्थापित कियोस्क के माध्यम से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता द्वारा विद्युत देयक का भुगतान किया जा सकता है। एम.पी. ऑनलाइन को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में आईसेक्ट (AISECT) के स्थापित कियोस्क के माध्यम से भी उपभोक्ता अपने विद्युत देयक का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी के प्रावधान अनुसार वर्तमान में कंपनी कार्यक्षेत्र के 51 जोन एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों में आईसेक्ट के अधिकृत कर्मचारियों द्वारा भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई है। आईसेक्ट के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने पर भी उपभोक्ता से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर बिजली बिलों का भुगतान कर भुगतान की पावती अवश्य प्राप्त करें। कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 1000 रुपये की छूट प्रदान की जा रही है।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों में पीओएस मशीन के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकृत मीटर रीडर तथा लाइन कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार कंपनी के अधिकृत कलेक्शन एजेंट द्वारा भी बिजली बिल का भुगतान लिया जा रहा है एवं कलेक्शन एजेंट को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811