रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर में एक बहुचर्चित नाम जो अवैध कालोनियां काटने और बेचने में मशहूर दिखाई नजर आता है जिला प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम खेतों में कॉलोनी का खुलेआम जिला प्रशासन को चुनौती दी जाती है पर प्रशासन द्वारा इसके बाद भी कोई कार्रवाई ना करने के कारण इनके हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते दिखाई नजर आते हैं ऐसा ही एक नाम है कॉलोनाइजर ज्योति सिंह जिसके द्वारा मंडीदीप नगर में लगभग आधा दर्जन कॉलोनी या खेतों में काट दी गई है जिसकी ना तो विकास अनुमति है मंडीदीप नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन कालोनियों को अवैध घोषित कर दिया गया है इसके बाद भी इन कॉलोनियों में निर्माण कार्य खुलेआम संचालित किए जा रहे हैं भवन निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार का शुल्क मंडीदीप नगर पालिका में जमा नहीं किया जा रहा है
कॉलोनाइजर ज्योति सिंह के खिलाफ मंडीदीप थाने में 2 प्रकरण अवैध कॉलोनियों को लेकर की जा चुकी है इसके बाद भी लगातार खेतों में खेत संचालक से अनुबंध कर लगातार अवैध कालोनियों का विस्तार किया जा रहा है जिस पर प्रशासन रोक लगाने में नाकाम दिखाई नजर आता है जिससे इनके हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते दिखाई नजर आते हैं
ओबैदुल्लागंज थाने में पीड़ित महिला उर्मिला कुशवाह खरीदार ने शिकायती आवेदन मैं बताया कि पहले तो लोकलुभावन वादे कॉलोनाइजर द्वारा किए जाते हैं और बाद में अन्य अन्य प्रकार के अन्य शुल्क बताकर अनैतिक रूप से पैसे की मांग की जाती है और जब उनकी बात नहीं मानी जाती तो उनके कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा एवं झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जाती