Let’s travel together.

अवैध रूप से चल रहे छात्रावास पर मप्र बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

0 157

 

– सूचना लीक होने के कारण पहले ही गायब कर दिए छात्रावास के बच्चे

– बिना परमिशन के संचालित हो रहा था छात्रावास

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में एसएनवी पब्लिक स्कूल में अवैध रूप से संचालित हो रहे छात्रावास की शिकायत सामने आने पर यहां पर मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा ने अपनी टीम के साथ छापा मारा लेकिन छापे की खबर लीक हो गई। इस छापे से पहले ही यहां पर रह रहे बच्चों को गायब कर दिया गया। छात्रावास प्रबंधन ने आनन-फानन में टीम के आने से पहले ही बच्चों को गायब किया। बाल आयोग की टीम को यहां पर 50 बच्चे रहने की सूचना थी। बाल आयोग की टीम को यह सूचना थी कि मनियर में एसएनवी पब्लिक स्कूल के ऊपर बिल्डिंग में अवैध से छात्रावास संचालित हो रहा है। इस सूचना के बाद ही बाल आयोग की टीम ने यहां पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा था लेकिन छापे की खबर लीक हो जाने से बच्चे तो नहीं मिले लेकिन छात्रावास में बच्चों को रूकाने संबंधी सामान अवश्य पाया गया।

आयोग की टीम को नहीं दिखा सके कोई भी दस्तावेज-

जब छात्रावास में बाल आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की तो यहां संचालित छात्रावास में संचालन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए जो रूम बनाए गए तो उनमें अव्यवस्था थी। अचानक बच्चों को गायब किए जाने के दौरान यहां पर बच्चों के कुछ बैग और पलंग बिस्तर और रोटियां मिली जिससे संदेह पैदा हुआ कि यहां से बच्चों को आनन-फानन में हटाया गया है। इस एसएनवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और प्राचार्य सहित छात्रावास चलाने वाले एक अन्य व्यक्ति से जब पूछा गया तो बच्चों के बारे में वह कोई भी सही उत्तर नहीं दे पाए। स्कूल मान्यता संबंधी और छात्रावास संबंधी गतिविधियों के दस्तावेज मांगने पर भी आयोग की टीम दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। बाद में आयोग की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी और राज्य शिक्षा केंद्र के डीपीसी को मौके पर बुलाया और उन्हें इस छात्रावास को शील्ड करने के निर्देश दिए लेकिन काफी देर तक बहस और विवाद हुआ।इस दौरान बाल आयोग की टीम ने स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

बदरवास में भी मदरसे में मारा छापा–

मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बदरवास में भी एक अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे की सूचना मिलने पर वहां भी छापा मारा। छापे के दौरान इस मदरसे में 17 बच्चों के दर्ज होने का रजिस्टर मिला लेकिन बच्चे कहां है इस पर जब संचालकगण से पूछा गया कि बच्चे कहां चले गए तो उन्होंने बताया कि बच्चे अपने घर चले गए हैं। संचालन संबंधी कोई दस्तावेज वह नहीं दे पाए। इस मामले में भी बाल आयोग की टीम ने संबंधित मदरसे पर कार्रवाई के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। बाल आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले में अवैध रूप से छात्रावास संचालित हो रहे हैं जिनकी कोई परमिशन नहीं ली गई है। शिक्षा विभाग के नियमों के अलावा यहां पर जेजे एक्ट का उल्लंघन हो रहा है। इस मामले में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाल आयोग इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811