Let’s travel together.

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने चुपके से कर लिया इंगेजमेंट! कथा मंच से किया बड़ा ऐलान, सामने आया वीडियो

0 102

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। इस बात का उदाहरण उनकी कथाओं के दौरान देखा जा सकता है। उनकी कथा में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने अनुयायिायों से कथा स्थल पर न आने की अपील कर चुके हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे। लेकिन लोगों के मन की बात पढ़ने वाले धीरेंद्र शास्त्री एक सावल पर अक्सर चुप्पी साध लेते हैं या तो टाल जाते हैं, वो है ‘आप शादी कब कर रहे हैं?’ लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद की सगाई और शादी को लेकर खुलासा किया है।

 वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा मंच की व्यास गद्दी पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उनसे मुलाकात करने के लिए कथावाचक अनिरुद्धार्च महाराज पहुंचते हैं और दोनों एक दूसरे को माला पहनाकर अभिवादन करते हैं। वहीं, माला पहनाने के बाद धीरेंद्र शास्त्री अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि हम दोनों का वरमाला हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि आज महाराज जी अंगूठी लेकर आए और ​मेरे कान में बोले कि वो वरमाला था और अब इंगेजमेंट हो गया। बाकि फेरे की डेट महाराजजी से पूछ ​लीजिएगा।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री का नाम कई बार कथा वाचिका जया किशोरी के साथ जुड़ चुका है। अफवाहों का दौर ऐसे चला कि लोगों ने तो दोनों की शादी की डेट से लेकर सब कुछ तय कर डाला। आखिरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन खबरों का खंडन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो आजतक जया किशोरी से कभी नहीं मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811