Let’s travel together.

सेहतगंज में श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

0 136

शिवलाल यादव

रायसेन।म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन
ओंकार नाथ के मार्गदर्शन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्रम विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से ग्राम सेहतगंज में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विषेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।


शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी दिव्या भलावी द्वारा उपस्थित मजदूरों को उनके कानूनी व संवैधानिक अधिकार बताते हुए नालसा की असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को विधिक सेवा योजना, जिला परामर्श योजना, पारिवारिक विवाद समाधान केन्द्र योजना, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा मोबाईल एप, निःषुल्क विधिक सहायता आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।


श्रम पदाधिकारी ज्ञानेष सिंह महदेले द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग से श्री मयंक दीक्षित श्रम निरीक्षक रायसेन एवं
सुरेन्द्र बाबरा श्रम निरीक्षक रायसेन उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 150 मजदूरों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं चिकित्सकों द्वारा ब्लडप्रेषर, डायबिटीज, शरीर का तापमान आदि की जांच की गई और दवाईयों का निःषुल्क वितरण किया गया। विभाग से श्री राघवेश त्रिपाठी पीजीएमओ एवं डॉ. मोना राणे स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post by-Deepak Kankar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811