Let’s travel together.

प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने का फैसला लिया

0 165

नर्मदापुरम से आशीष मालवीय

शराब बंदी तो नहीं पर शराब लोग नहीं पियें इसे लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का बयान आज सामनेआया है जिसमे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने का फैसला लिया गया है। दरसअल आज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने  शराब बंदी को लेकर टवीट किया कि शराब बंदी को लेकर शिवराज सिंह कुछ भी कहने से बच रहे हैं जिसके बाद आज नर्मदापुरम के माखननगर में गौरब दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि शराब को लेकर प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जाने का फैंसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार अब प्रदेश में शराब बंदी शराब मुक्ति अभियान से की जायेगा, इसे दूसरे शब्दों में कहें तो शराब तो प्रदेश भर में बिकेगी पर लोग शराब सेवन न करें इसके लिए नशा मुक्ति अभियान चला कर लोगो को शराब से दूर किया जायेगा, इस पूरे बयान से लगा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान उमा भारती के साथ तो नहीं पर प्रदेश में शराब बंदी को दूसरे तरीके से लोगो को शराब से दूर करने का तरीका अपना रहे हैं जिससे शराब की दुकानों को कोई खतरा नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811