Let’s travel together.

शिवराजसिंह अपनी बहन से शराब की बात को लेकर है अनबोला -उमा भारती

0 864

पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की उमा भारती ने ट्वीट कर कहीं कई बातें

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे. शिवराज ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे.

मैं शिवराज जी से 2 साल से हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की पर अब बात बाहर आ गई है, तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगे हैं ? शिवराज सिंह ने परसों कहा है कि लोग शराब पीना बंद कर दें, तो मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा. जब लोग शराब पीएंगे ही नहीं, दुकानें चलेंगी ही नहीं तो वह तो खुद ही बंद हो जाएंगी.

अभी हमें शुरुआत यहां से करना चाहिए. अहातों में शराब परोसने की व्यवस्था हम तुरंत बंद करें. स्कूल, अस्पताल, मंदिर एवं अन्य निषिद्ध स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद हों. घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुके. जहां महिलाएं या नागरिक विरोध करें वहां दुकाने ना खोली जाए इन्हीं ने तो हमारी सरकार बनाई है.

पहले इतना कर ले फिर जो वैध उचित स्थान पर शराब की दुकानें हो, वहां फोटो के साथ हार्डिंग लगे कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होता है. फिर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, जिसमें सभी धर्मों के संत जुड़ें, मेरे मुख्यमंत्री शिवराज की तरह सभी दलों के नेता शामिल हो.

शराब दुकान के विरोध में लोगों ने किया चक्काजाम

नागरिकों के विरोध पर प्रशासन ने अन्य स्थान पर दुकान खोलने की कही बात

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811