Let’s travel together.

मौसम के बार बार बदलते तेवरों से फ़ैल रही बीमारी

0 541

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

इन दिनों मौसम के बार बार बदलते तेवरों से विभिन्न बीमारी फैल रही है लोगों को बीमारी से जूझना पड़ रहा है साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ चला है इस ओर से प्रशासन बेखबर बना हुआ है ।
इन दिनों मौसम के तेवर कभी गर्म तो कभी धर्म हो रहे हैं इस मौसम के बदलते तेवरों से नगर सहित क्षेत्र में लोगों को विभिन्न बीमारी जुकाम सर्दी सरदर्द बुखार जैसी बीमारी फैलती जा रही है शासकीय अस्पताल में तो लोग बीमारी का उपचार करा ही रहे हैं साथ ही निजी क्लीनिकों पर भी खासी भीड़ दिखाई दे जाती है जिससे निजी चिकित्सकों की भी चांदी चटकना शुरू हो गई है लोग इन बीमारी की चपेट में आ चुके हैं यह बीमारी दिन में गर्मी रात में ठंड के कारण फैल रही है साथ ही मच्छरों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है नगर में रिक्त पड़े प्लांटों में गंदगी भरी पड़ी है साथ ही गढ्ढे गंदगी वह गन्दे पानी कीचड से भरे पड़े हैं जिसमें मच्छरों की संख्या बढ़ रही है इस ओर नगर परिषद प्रशासन की नजर नहीं पहुंच पा रही है हालांकि नगर में जोरशोर से स्वच्छता अभियान की धींगे तो भरी जा रही है परन्तु स्वच्छता अभियान मात्र सड़कों पर कागज पोलिथिन समेटने तक ही सिमट कर रह गया है जबकि अधिकतम क्षेत्र गंदगी की चपेट में जकड़ा हुआ दिखाई देता है सड़कों पर बहने वाले पानी रोकने की कोई जुगत नहीं भिड़ा सकी जो इकठ्ठा होकर गढ्ढे भर रहे हैं जिनमें बदबू फैला रही है जो बाकी कसर रहती है उसे गन्दगी को आवारा सुअर मचाकर पूरी कर रहे हैं तब ऐसे हालात में शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना महज एक दिखावा साबित हो रहा है जिसका खामियाजा नगर वासियों को विभिन्न बीमारी भोगकर भुगतना पड़ रहा है ऐसा भी नहीं है कि स्थानीय प्रशासन में बैठे लोग इससे नावाकिफ हो परन्तु समस्या हल करने की जहमत उठाना गवारा नहीं कर रहे हैं हालांकि विभिन्न करो के रूप में सफाई स्वच्छता विकास के नाम पर राशि वसूल की जाती है परन्तु सुविधा के नाम पर समस्या अनदेखी करना आम हो चुका है जिससे बीमारी दूर करने इलाज के नाम पर लोगों को अपनी जेब खाली करना पड़ रही है न ही मच्छरों को मारने फौगिग मशीन का ही उपयोग किया जा रहा है फौगिंग मशीन भी मात्र प्रशासन के स्टोर की शोभा बढ़ा रही है न ही कभी नगर में ब्लूचिंग पाउडर के साथ नगर में कहीं भी कीटनाशक दवा का छिड़काव ही किया जाता है जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं प्रशासन ने शीघ्र मच्छरों पर काबू नहीं पाया तब नगर पूरी तरह बीमारी की चपेट में आने से नहीं रुक सकेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811