Let’s travel together.

प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओ ने जाने मानसिक भय से बचने के लिए तनाव मुक्त रहने के गुर

0 101

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

तिल्दा नेवरा में  परीक्षा पर चर्चा के दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों में परीक्षा के पूर्व होने वाले मानसिक भय से बचने के लिए तनाव मुक्त कैसे रहे इस पर विशेष कार्यक्रम में बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार चंदानी एवम 14 शिक्षक तीन समिति सदस्य और पांच पालकों के साथ कुल 458 छात्रों ने इसका लाभ लिया।

इस अवसर पर उपस्थित  वरिष्ठ बीजेपी नेता नरेंद्र शर्मा ने भी बच्चों में परीक्षा के पूर्व तनाव से कैसे मुक्त रहें इस पर अपने विचार बच्चों के समक्ष रखें इस प्रकार यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा  ” परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालकगण शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर साल” परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत 2018 से हर साल की जा रही है। “परीक्षा पे चर्चा “का सातवां संस्करण 29 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत मंडपम आईटीपीओ प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ छात्रों की ही नहीं बल्कि शिक्षकों और शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को भी परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने के लिए सलाह दिए। और उनकी ओर से आए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

प्राचार्य डा राजेश चंदानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की काबिलियत को समाज को समझना चाहिए और एक ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को महत्व दे और उन्हें प्रोत्साहित करें बताया कि हर बच्चों में अपनी अलग अलग प्रतिभा होती है ।तथा ऐसे में एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से नहीं करनी चाहिए। उन बच्चों को अपने ही प्रतिभा के कार्यान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811