Let’s travel together.

कब से शुरू होंगे चातुर्मास 5 महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

100

सनातन धर्म में प्रत्येक महीने का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है, जो मार्च-अप्रैल में आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चौथा महीना आषाढ़ का होता है। यह महीना देवी-देवताओं के विश्राम करने के लिए होता है। इस महीने में भगवान सूर्य और मंगल देव की पूजा करना शुभ बताया गया है। इसके साथ ही भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की पूजा करने से भी शुभ फल प्राप्त होता है। आइये जानते हैं आषाढ़ मास कब से हो रहा है शुरू और इसका महत्व क्या है।

इस दिन से लगेगा आषाढ़ का महीना

सनातन पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 4 जून 2023 को सुबह 9 बजकर 11 मिनट से आरंभ होकर 5 जून 2023 सुबह 6 बजकर 39 मिनट से रहेगी। ऐसे में आषाढ़ का आरंभ 5 जून 2023 से हो रहा है।

आषाढ़ मास का महत्व

सनातन धर्म के आषाढ़ मास में भगवान श्री हरि विष्णु और शिव जी की पूजा करने का विधान है। वैसे आषाढ़ के महीने को भगवान विष्णु का महीना कहा जाता है। इस माह में सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ मंत्रों का जाप करने से कुंडली में सूर्य बलवान होता है। सूर्य को अर्घ्य देने से हर तरह के शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है। व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार आषाढ़ माह से ही भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। यही वजह है कि अगले 5 महीनों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण चातुर्मास पूरे 5 माह को होगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चातुर्मास 29 जून, गुरुवार को देवशयनी एकादशी के साथ आरंभ हो रहा है और समापन 23 नवंबर, गुरुवार को देवुत्थान एकादशी के दिन समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है जब अधिक मास 5 माह का हो रहा है। ऐसा संयोग पहले 1947, 1966, 1985 और 2004 में बना था।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811