Let’s travel together.

तटबंध निर्माण की आड़ में काट दिए सैंकड़ो हरे भरे वृक्ष

0 117

धरसीवा क्षेत्र को हरियाली मुक्त करने का चल रहा षड्यन्त्र
तहसीलदार ने मौके पर जाकर की जांच

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सांकरा निको/धरसीवा।एक तरफ ग्रामीण प्रदूषण से हलाकान हैं तो वहीं दूसरी ओधौगिक क्षेत्र से सटे गांवों में हरियाली की विनाशलीला का खेल जोर शोर से जारी है वही परसतराईं में भी तटबंध निर्माण की आड़ में नदी किनारे सैंकड़ो हरे भरे वृक्ष काट दिए गए सोमवार को तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने मौके पर पहुचे तो हरियाली की विनाशलीला देख उनके भी होश उड़ गए ।


जानकारी के मुताबिक धरसीवा में परसतराई के आगे खारून नदी तट पर करोड़ो की लागत से जलसंसाधन विभाग के माध्यम से ठेकेदार द्वारा तटबंध का निर्माण किया जा रहा है ग्रामीणो की शिकायत थी कि तटबंध की आड़ में बड़ी संख्या में हरे भरे वृक्षो को काट दिया गया है और नदी किनारे के जंगल को मैदान में तब्दील कर दिया गया साथ ही निर्माण में भी निम्न स्तर का काम हो रहा है ग्रामीणो की शिकायत को क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने भी गंभीरता से लिया इसके बाद सोमबार 29 जनवरी को तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे जांच करने मौके पर पहुचे तो यह देखकर उनके भी होश उड़ गये की यहां तो निर्माण के नाम पर बड़ी संख्या में हरे भरे पेड़ो की कटाई हुई है बिना किसी परमिशन के हरे भरे वृक्षों की कटाई बड़े पैमाने पर हुई है वहीं तटबंध का निर्माण भी निम्न स्तर का चल रहा था।तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने बताया कि उन्होंने जांच कर जांच प्रतिवेदन एसडीएम रायपुर को भेज दिया है।


8 एमएम का लग रहा सरिया
तट बंध के निर्माण में 8 एमएम का सरिया लगाया जाने की शिकायत ग्रामीण द्वारा की गई है सबसे खास बात तो यह कि करोड़ो की लागत से हो रहा निर्माण कार्य भगवान भरोसे हो रहा है सिंचाई विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं रहता इस कारण ठेकेदार मनमानी से काम कर रहा है।
मुरेठी में भी खारून किनारे हरियाली पर चली कुल्हाड़ी
इधर धरसीवा के मुरेठी गांव में भी नदी किनारे बड़ी संख्या में हरे भरे पेड़ काट दिए गए हैं एक बड़े भूभाग से हरे भरे पेड़ गायब होकर मैदान बन चुका है


अवैध प्लाटिंग को सिक्स लाइन किनारे काटे पेड़
धरसीवा क्षेत्र में हरियाली की विनाशलीला चारों तरफ हो रही है अस्पताल के सामने सिक्स लाइन किनारे करीब 5 एकाड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए भी पेड़ो की अवैध कटाई हुई है
हरियाली की विनाशलीला के खिलाफ अब ग्रामीण भी जागरुक होने लगे हैं
प्रशासन की यह मुस्तैदी आगे क्या रंग लाएगी यह तो समय ही बताएगा लेकिन बर्तमान में तो हरे भरे उपवन मैदान बन चुके हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811