Let’s travel together.

एक मार्कशीट पर 2 भाई 43 साल तक करते रहे सरकारी नौकरी,अब जाएंगे जेल

0 91

 

ग्वालियर। प्रदेश में फर्जीवाड़े के आए दिन अजब-गजब मामले सामने आते रहे हैं।इसी कड़ी में अब एक मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां दो भाई एक ही मार्कशीट पर 43 साल तक नौकरी करते रहे।एक शिकायत के बाद इस मामले का पर्दाफाश हो गया।

मामला ग्वालियर नगर निगम के सहायक वर्ग 3 के कर्मचारी कैलाश कुशवाह का बताया जा रहा है, जिसने अपने भाई की अंक सूची लगाकर यहां नौकरी हासिल की और 43 साल तक ठाट से नौकरी भी करते रहे।शिकायत के बाद कुशवाह के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने  बताया कि मुरैना निवासी कैलाश कुशवाह और रणेंद्र कुशवाह दोनों भाई कर्मचारी हैं। एक ने दूसरे की मार्कशीट का उपयोग कर सालों तक लाभ उठाया। निगम में पूर्व से भी इस पर कार्रवाई चल रही है।अब गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। बताया जाता है कि अब इन्हें जेल की रोटियां भी तोड़ना पड़ सकती है। कैलाश ने यह नौकरी जून-1981 में हासिल की थी किसी अशोक कुशवाह नामक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद मामले का भंडाफोड़ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811