Let’s travel together.

भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर की हत्या, नेगुवां गांव का मामला

0 77

टीकमगढ़। भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर की हत्या कर दी गई है। मामले की भनक लगते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुँची और मामला दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू दी है।

टीआइ आनंद राज ने बताया कि खिरिया चौकी के नेगुवां गांव में शुक्रवार देर शाम की वारदात है। मृतक के चचेरे भाई प्रताप यादव ने बताया भाई छत्रपाल सिंह (27) भाभी के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के महरौनी में रहने वाले ऋषि साहू और राजेश साहू बाइक से गुजर रहे थे। भाभी को देखकर वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे। भाई ने विरोध किया, तो उन्होंने बंदूक निकाल ली। डर के कारण भाई-भाभी भागे, इतने में आरोपितों ने फायर कर दिया। इस दौरान आरोपितों द्वारा चलाई गई गोली भाई की पीठ पर लगी। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल होने पर स्वजन तत्काल छत्रपाल को गंभीर हालत में पास के महरौनी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल जाया गया। शनिवार सुबह 9 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आरोपितों को खोज रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811