Let’s travel together.

स्कूल बस सबारी बस से पीछे से टकराई, कोई हताहत नही

0 152

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। रोज कहीं ना कहीं इस रोड पर दुर्घटना हो रही है। इसके बावजूद भी इस रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर स्कूल बस सवारी बस के पीछे घुस गई जिसमें स्कूल बस सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। बसों में बैठने वाली सवारियों को चोट नहीं लगी है। हालांकि दोनों बसों के ड्राइवर ने दीवानगंज चौकी पर किसी के विरुद्ध कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दोनों बसों के ड्राइवर का आपसी समझौता होने के कारण मामला रफा-दफा हो गया है।
बालमपुर ,दीवानगंज, बरखेड़ी, अंबाडी, सेमरा, दे, सलामतपुर, सोजना, भदभदा आदि गांव के ग्रामीण का कहना है कि इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। दिन भर में हजारों वाहन इस रोड से होकर गुजरते हैं। इसलिए इस रोड का चौड़ीकारण किया जाना चाहिए। भोपाल से लेकर विदिशा तक 54 किलोमीटर मार्ग पर साल भर में 150 के लगभग दुर्घटना हो चुकी है। जिनमें कई व्यक्तियों की मौत भी हो गई है। इसके बावजूद भी भोपाल विदिशा हाईवे को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811