रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 25 में स्थित श्री संकट मोचन जाखला धाम हनुमान का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ब्रज किशोर शर्मा ने बताया की आज मंदिर की छत डालने का कार्य प्रारंभ हुआ है बड़ा ही सौभाग्य का विषय है की हम सभी इसके साक्षी बने है हनुमान जी के भक्तो की भी अभिलाषा थी की मंदिर का भव्य निर्माण हो मंदिर बहुत ही भव्य और सुंदर रूप लेगा
प्राचीन मंदिर होने से मंगलवार और शनिवार बड़ी संख्या में पहुंचते है भक्त
मंदिर में अपनी सेवा देने वाले भक्त बताते की यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दरबार में दर्शन करने आता है हनुमान जी महाराज उसकी मनोकामना पूर्ण करते है प्रति मंगलवार और शनिवार बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते है प्रति मंगलवार भंडारे का आयोजन भी किया जाता है