Let’s travel together.

सूचना सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुँच रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

0 546

सुरेन्द्र जैन रायपुर

जनसंपर्क विभाग के सूचना शिविर एवं छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाई जा रही है। आज इस शिविर का आयोजन अभनपुर विकासखण्ड के गाँव सकरी में हुआ।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने रुचि से छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सूचना शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम जनता के हित में अनेक निर्णय लिये हैं।इसका लाभ प्रदेश के सभी वर्गों के नागरिकों को मिल रहा है।

शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। हाट बाजार में आए ग्रामीण श्री भुनेश्वर साहू, श्री संतराम साहू, श्री परमेश्वर साहू, श्री सुगंध साहू,श्री प्यारेलाल साई,श्री टिकेश्वर ने कहा कि राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि गोधन योजना के माध्यम से भी पशुपालकों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

श्री नारायण प्रसाद, श्री मेघनाथ, श्री घनश्याम साहू,श्री विनोद कुमार, श्री प्रेमलाल,श्री यशवंत कुमार ने बताया कि सरकार के गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। ग्राम सकरी की सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की हैं। शिविर में उपसरपंच श्री धर्मेंद्र साहू,पंचगण श्रीमती रामेश्वरी साहू, श्री संतोष साहू, श्रीमती पद्मावती मंजू ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811