Let’s travel together.

बरकतउल्ला यूनिवसिर्टी का सामने आया कारनामा,रायसेन गर्ल्स कॉलेज की 87 छात्राओं को महिला सशक्तिकरण उद्यामिता विकास में किया फेल

0 190

 

रायसेन ।  गल्र्स कॉलेज की छात्राओं को इन दिनों काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है क्योकि बरकतउल्ला यूनिवसिर्टी की लापरवाही का खामियाजा छात्राओं को भुगताना पड़ रहा है जहां कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा 2023 की परीक्षा में शामिल हुई 93 छात्राओं में से 87 छात्राओं को एक ही विषय एफसी 2 महिला सशक्तिकरण उद्यामिता विकास में फेल कर छात्राओं को सप्लीमेंन्ट्री दे दी गई,जिससे छात्राओं का भविष्य अधर में झूल रहा है। छात्राओं ने कॉलेज की प्राचार्य से लेकर यूनिवसिर्टी तक शिकायत दर्ज की गई,लेकिन छात्राओं की सुनवाई तक नहीं हो रही है।

उल्टा कॉलेज की प्राचार्य एवं यूनिवसिर्टी द्वारा धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा जहां शिकायत करना है कर दो हमारा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। जबकि छात्राओं की माने तो ओएमआर आंसर सीट के मिलान किए जाने पर दिए गए उत्तर सही है,लेकिन इसके बाद भी मनमानी करते हुए छात्राओं को सप्लीमेंन्ट्री दी गई है।

गल्र्स कॉलेज की प्रचार्य डॉ.विनेाद सिंह सेंगर जो लंबे अरसे से रायसेन गल्र्स कॉलेज में पदस्थ है इनके रवैया छात्राओं के प्रति सही नहीं होने पर छात्राओं ने बताया की प्रचार्या द्वारा मनमानी एवं अभद्रता की जाती है। वहीं कॉलेज में अन्य गतिविधियों की बात की जाए तो वो भी शून्य है,कॉलेज में खेल शिक्षक केशव सिंह परिहार भी छात्राओं को खेल सामग्री नहीं देते और बेतुकी बात करते हुए कहते है कि घर से खेल सामग्री लाओ इस तरह के आरोप छात्राओं द्वारा लगाए जाने से उच्च शिक्षा की मानीटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सशक्तिकरण के दावे कर रहे है और दूसरी तरफ उनके दावे धरातल पर दम तोड़ते हुए नजर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811