अंतिम संस्कार ग्रह ग्राम किरना में शुक्रवार को
कई नेता होंगे सामिल सीएम भी हो सकते हैं सामिल
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं धरसीवा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति छाया वर्मा के पति डॉ दयाराम वर्मा का गुरुवार को ह्रदयघात से निधन हो गया उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई अंतिम संस्कार शुक्रवार 11 बजे ग्रह ग्राम किरना में होगा।
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉ दयाराम वर्मा लंबे समय तक धरसीवा के सिलयारी में पदस्थ रहे और क्षेत्र के लोगो मे अपनी अमित छाप छोड़ी शासकीय सेवा से वह सेवा निवृत होने के बाद से अपने परिवार के साथ हंसते मुस्कुराते जीवन यापन करते थे गुरुवार दोपहर अचानक उन्हें हार्ड अटैक आया तत्काल उन्हें रायपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अतिम संस्कार में शामिल होंगे कई नेता
पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा के पति दयाराम वर्मा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी अंतिम दर्शनार्थ बड़ी संख्या आसपास के ग्रामीण समाज के लोग एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग ग्रह ग्राम किरना पहुच रहे हैं।शुक्रवार को ग्रह ग्राम किरना में उनका अंतिम संस्कार हॉगा जिसमे कई बड़े नेता सामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी पहुचने की संभवना जताई जा रही कि।