Let’s travel together.

डीडीआरसी कर्मचारियों ने भोपाल में दिया ज्ञापन, संविदा नीति 2023 का लाभ दिलाने की मांग की

0 224

 

– मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र के जिलों में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश डीआरसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर एक ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है। इस ज्ञापन में संविदा नीति का लाभ दिलाने की मांग की गई है। प्रदेश के समस्त जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी भोपाल पहुंचे और यहां पर सामाजिक न्याय विभाग एवं मंत्री से संविदा नीति 2023 का लाभ दिलाने की मांग की गई। इस ज्ञापन के दौरान प्रदेश के समस्त जिला दिव्यांग पुनर्वास केदों के लगभग 350 कर्मचारियों ने शुक्रवार को भोपाल में डेरा डाल दिया। विभागीय मंत्री विभाग तथा भाजपा के नेताओं व अधिकारियों के समक्ष संविदा नीति 2023 का लाभ दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने इस अवसर पर संचानालय पहुंच कर सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के आयुक्त श्री रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा और संविदा नीति 2023 के लिए प्रचलित फाइल आदि की प्रगति की जानकारी ली।
इसके पश्चात सभी कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा एवं प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर से मुलाकात की और संवैधानिक नीति 2023 का लाभ दिलाने की मांग की। जिसको उन्होंने तत्परता से विभागीय मंत्री एवं प्रमुख सचिव से बात करने एवं हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात सभी लोग वल्लभ भवन स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव राकेश सिंह से मिले और उन्होंने अपनी मांग को दोहराया। सभी पदाधिकारी ने जल्द से जल्द 2023 संविदा नीति का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने आगे की रणनीति पर काम करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक की संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया कि आगामी तीन दिवस के भीतर संविदा नीति 2023 के समस्त लाभ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रो के कर्मचारियों को दिलाई जाएं इस मांग पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा यह तय किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811