सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
रायपुर पुलिस राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों ने राजधानी रायपुर से लगे ओधोगिक क्षेत्र उरला खमतराई इलाके में कबाड़ियों के अवैध यार्डों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की.इस दौरान संयुक्त टीम के सदस्यों ने लगभग साढ़े सात लाख का अवैध कबाड़ा व पुराने दुपहिया वाहन भी जप्त किये और आधा दर्जन अवैध यार्डों को सील किया।

ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही सिलतरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर संचालित सलीम कबाड़ी के ठिकाने को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद इस बात की तहकीकात में पुलिस जुटी है कि कहीं यह अवैध कबाड़ की आड़ में गौ तस्करी का अड्डा तो नहीं था।

सलीम कबाड़ी के अवैध यार्ड को तहस नहस करने के बाद अब पुलिस प्रशासन कबाड़ ओर कबाड़ की आड़ में अवैध कार्य करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है. कलेक्टर डॉ किगौरव सिंह व एसपी के निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमो की ताबड़तोड़ कार्यवाही से कबाड़ियों में हड़कंप मचा है।

संयुक्त टीमो ने जिन कबाड़ियों पर कार्यवाही की उनमे थाना उरला व खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अजीमुद्दीन कुरैशी पिता स्व. रियाजुद्दीन कुरैशी रमन शाह आशिफ रफीक शहबान बिलाल शाहिद खान उस्मान व नईम खान सामिल हैं।