Let’s travel together.

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह आज

0 683

लखनऊ। यूपी में 37 वर्षों बाद आज वो समय आ गया है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। यूपी चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत पाया। नतीजे आने के बाद आज यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। चार बजे योगी दोबारा सीएम पद की शपथ लेकर देश के सबसे बड़े सूबे पर अगले पांच वर्ष तक राज करेंगे। कई मायनों में खास इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी आमंत्रित है। 12 प्रदेशों के सीएम भी इसमें शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण में मुलायम सिंह यादव, मायावती सहित उद्योगपतिओ को भी आमंत्रित किया गया है।
उत्‍तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा ने अकेले 255 और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के साथ 273 सीटें जीती। चुनाव अभियान शुरू होने के साथ ही तय हो गया था कि पार्टी योगी को ही दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811