लखनऊ। यूपी में 37 वर्षों बाद आज वो समय आ गया है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। यूपी चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत पाया। नतीजे आने के बाद आज यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। चार बजे योगी दोबारा सीएम पद की शपथ लेकर देश के सबसे बड़े सूबे पर अगले पांच वर्ष तक राज करेंगे। कई मायनों में खास इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी आमंत्रित है। 12 प्रदेशों के सीएम भी इसमें शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण में मुलायम सिंह यादव, मायावती सहित उद्योगपतिओ को भी आमंत्रित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा ने अकेले 255 और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के साथ 273 सीटें जीती। चुनाव अभियान शुरू होने के साथ ही तय हो गया था कि पार्टी योगी को ही दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।