Let’s travel together.

नव गठित छात्र परिषद का हुआ अलंकरण समारोह

0 219

 

– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में गठित हुई छात्र परिषद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में सत्र 2023-24 के लिए गठित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष सुनील कुमार थे। मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड बाजे के साथ स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्वलन के पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने मुख्य अतिथि का स्वागत ग्रीन वेलकम से किया।
अलंकरण समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि ने विद्यालय कप्तान जुनैद बेग मिर्जा एवम प्राचार्य ने विद्यालय कप्तान श्रुति पांडेय को शैशे और बैज से अलंकृत करने के पश्चात विद्यालय ध्वज सौंप दिया। तत्पश्चात विद्यालय के उपकप्तान, विद्यालय खेल कप्तान , शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन एवं रमन सदन के कप्तानों का अलंकरण के पश्चात विद्यालय के खेल तथा सदनों के ध्वज संबंधित कप्तानों को दिए गए। अलंकरण समारोह के पश्चात विद्यालय कप्तान श्रुति पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किये। नवगठित परिषद को विद्यालय कप्तान जुनैद बेग मिर्जा ने कर्तव्य एवम सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार ने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य की याद दिलाते हुए अनुरोध किया कि विद्यालय को प्रगति पथ पर ले जाने में अपने नेतृत्व का उपयोग करें।वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार पांडेय ने किया तथा समन्वयन एमएम मिश्र ने किया। छात्र परिषद के पदाधिकारी विद्यालय कप्तान – जुनैद बेग मिर्जा, श्रुति पांडेय, विद्यालय उप कप्तान- नैतिक ओझा, प्रांजल त्रिपाठी, विद्यालय खेल कप्तान कप्तान -युवराज सिंह गुर्जर , हर्षिता ओझा, शिवाजी सदन कप्तान – धु्रव शर्मा, जिगीशा जैन, टैगोर सदन कप्तान – शौर्य तोमर, नैंसी रोज अशोक सदन कप्तान – प्रिंस यादव निष्ठा भार्गव, रमन सदन कप्तान- जतिन कनौजिया, फिजा खान बनाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811