Let’s travel together.

गबन करने वाले प्रधान आरक्षक की पत्नि भाजपा नेत्री, भाजपा ने नेत्री से पल्ला झाड़ा

0 133

 

– प्रधान आरक्षक की पत्नि भाजपा नेत्री, जिसके खाते में ट्रांसफर हुई 4 लाख रुपए से ज्यादा की राशि

– प्रधान आरक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश सविता द्वारा लाखों रुपए का गबन किए जाने के बाद अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधान आरक्षक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस प्रधान आरक्षक ने यह घपला किया उसकी पत्नि अनीता सेन भाजपा महिला मोर्चा की सह सोशल मीडिया प्रभारी हैं। जिनके खाते में यह राशि ट्रांसफर हुई है। प्रधान आरक्षक की पत्नि अनीता सेन का इस मामले में नाम आने के बाद अब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने अनीता सेन से पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शिवहरे का इस संबंध में कहना है कि हमने उनकी निष्क्रियता के चलते पूर्व में ही उन्हें सह सोशल मीडिया के पद से हटा दिया था अब हमारा उनसे कोई वास्ता नहीं है।

गबन करने वाले प्रधान आरक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर-

यह मामला प्रारंभिक जांच में सही पाया गया है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा कूटरचित तरीके से राशि अपने पत्नी के नाम ट्रांसफर की गई जिसमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश सविता द्वारा 4 लाख 43 हजार 275 रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए गए। शिकायतकर्ता कोतवाली के आरक्षक सुधांशु यादव की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकेश सविता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(ए), 420, 467, 468, 409 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

भाजपा नेत्री के खाते में पहुंची राशि-

शिवपुरी के एसपी ऑफिस में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर हवलदार मुकेश सविता ने अपनी पत्नी अनीता सविता के बैंक खाते में पुलिस फंड की राशि में से 443275 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक की पत्नि अनीता सेन भाजपा महिला मोर्चा में सह सोशल मीडिया प्रभारी हैं। इनके खाते में ही यह राशि ट्रांसफर हुई है और अब यह भी संदेह के दायरे में आ चुकी हैं। मुकेश द्वारा किया गया यह घोटाला जब उजागर हुआ तो फिर उसने बीते बीते 8 सितंबर को 3,06,453 रुपए चालान के माध्यम से पुलिस हेड में जमा करा दिए। हवलदार मुकेश के ऐसा करने से यह पुष्टि हो गई कि उसने शासकीय राशि का गबन किया। इसके बाद अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच दल गठित किए-

आरक्षक द्वारा गबन की गई राशि अपनी पत्नी, भाजपा की सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सेन के खाते में ट्रांसफर की थी। उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग द्वारा गठित की गई एफएसआइसी सेल ने शिवपुरी एसपी आफिस से लगातार भुगतान हो रहे बिलों पर जब नजर बनाई तो उन्हें कुछ भुगतान संदेहास्पद प्रतीत हुए। जब मामले की पड़ताल शुरू की गई तो संदिग्ध भुगतानों का काफी बड़ा लेखा-जोखा सामने आया। इसी क्रम में वित्त विभाग और एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने मामले की पड़ताल के लिए जांच दल गठित किए। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश सविता ने 4 लाख 43 हजार 275 रुपये की राशि का गबन कर अपनी पत्नी, भाजपा की सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सेन के खाता क्रमांक-63025212668 में डाली गई। जब मुकेश सविता को लगा की वह पकड़ में आ गया है तो उसने 8 सितंबर 2023 को चालान के माध्यम से 0055 पुलिस हैड में 3 लाख 6 हजार 453 रुपये जमा भी करवाए, ताकि वह बच सके, हालांकि जानकार बताते हैं कि मुकेश सविता द्वारा पुलिस हैड में वापिस जमा कराई गई राशि से यह स्वत: प्रमाणित हो गया है कि उसने अपराध किया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि और कई लोगों के खातों में राशि ट्रांसफर हुई है। जिसकी जांच की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811