Let’s travel together.

पिछोर विधायक केपी सिंह के बचाव में आई कांग्रेस

0 160

 

– कांग्रेसियों ने किया एसपी ऑफिस का घेराव, दिया ज्ञापन

– ज्ञापन में की गई मांग, वीडियो में की गई तोड़ मरोड़, साइबर सेल से हो जांच

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर महिलाओं के संदर्भ में की गई गंदी टिप्पणी के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर डाला। एसपी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछोर विधायक पर की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की और इस मामले में आरोप लगाया की वीडियो में काट-छांट की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी साइबर सेल से जांच की मांग की। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक के नाम यह ज्ञापन एसपी कार्यालय पर एकत्रित होकर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते वक्त पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पिछोर विधायक केपी सिंह पर जो एफआईआर की गई है उसे निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस तरह की एफआईआर सत्ताधारी दल के दबाव में की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछोर विधायक के वीडियो को तोड़ा-मरोड़ा गया है। सत्ताधारी दल के लोग राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस तरह के कुचक्र रच रहे हैं। गौरतलब है कि पिछोर से कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे केपी सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने महिलाओं के संदर्भ में गंदी टिप्पणी की थी। इस गंदी टिप्पणी के बाद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने पिछोर में प्रदर्शन किया था और थाने में पहुंचकर कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने केपी सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811