मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश सरकारी संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेशभर की सहकारी संस्थाओं पर ताले पड़ गए हैं. प्रदेश में इनके बंद होने से किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद, कृषि ऋण अधर में आ गया है. वहीं दूसरी ओर गेहूं-चावल के लिए आम उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है. कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए. साथ ही नियमित वेतनमान मिले और पेंशन की सुविधा दी जाए. इसको लेकर रायसेन जिले में सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने 16 अगस्त हड़ताल पर चले गए हैं हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए चल रही है शनिवार तक हड़ताल के 18 दिन पूरे हो गए हैं आगे भी निश्चित नहीं है की हड़ताल कब तक चलती रहेगी
दरअसल सहकारी समिति संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते गांव-गांव में खुलने वाली राशन दुकानें 16 अगस्त से बंद हैं. इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा दूसरी और कम कीमत में मिलने वाला गेहूं-चावल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को राशन बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई उपभोक्ता सोसाइटियों के चक्कर लगा रहे हैं मगर सोसाइटियों में ताला लटका हुआ है अभी किराने की दुकानों पर हर समाज महंगाई की नई ऊंचाई छू रहा है आटा 30 किलो पहुंच गया है दाल भी 150 से ऊपर चल रही है मुफ्त में अनाज नहीं मिल पाने के कारण गरीब व्यक्ति ऊंचे दामों पर किराना दुकानों से सामान खरीद कर अपने घर के परिवार का पालन पोषण कर रहा है अगर हड़ताल जल्दी खत्म नहीं हुई तो गरीब व्यक्ति की ओर परेशानी बढ़ सकती है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post