Let’s travel together.

बस्तियों और खेत खलिहानों में तेंदुओं का आतंक, दहशत में गुजर रहीं रातें

0 74

बढ़ते तापमान के बीच जंगलों में भोजन और पानी के घटते स्रोतों ने हिंसक वन्य प्राणियों को बस्तियों की ओर रुख करने पर विवश कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल से भटक कर पहुंचे तेंदुओं ने बस्तियों और खेत खलिहानों में आतंक मचा रखा है। आए दिन पालतू पशुओं का शिकार कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग अब तक एक भी तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हो सका है।

शाहपुर के बंभाड़ा गांव के बाद एक बार फिर तेंदुआ नेपानगर की साड़ा कालोनी में पहुंचा है। गुरुवार रात करीब 11 बजे तेंदुए ने तीरथ सिंह बड़गूजर के घर में घुस कर पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। उन्होंने बताया कि वे घर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान कुत्ते के चीखने की आवाज सुन कर बाहर निकले तो तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबा कर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लो भी जमा हो गए थे, लेकिन तब तक तेंदुआ गायब हो चुका था। इस घटना के बाद से पूरी कॉलोनी के रहवासी दहशत के साए में रात बिता रहे हैं।

यहां पहले भी हो चुकी है घटना

बताया गया है कि नेपानगर की सीमा पर मनोज टाकीज के पास साड़ा कालोनी स्थित है। वहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े मकान हैं। इसके साथ ही गाय, भैस एवं अन्य मवेशी खुले में ही बंधे रहते हैं। इससे पूर्व भी कई बार तेंदुए की मौजूदगी यहां देखी गई है। पहले भी वह कुत्ते व गोवंशी का शिकार कर चुका है, लेकिन वन विभाग को कुछ नहीं मिला। नगर की सीमा से लगा होने के कारण वन्यप्राणी आसानी से आ-जा सकते हैं। आसपास खेत और जंगल के साथ ताप्ती नदी भी करीब है। रात के समय वन्य प्राणी पानी पीने के साथ ही शिकार की तलाश में यहां तक आ रहे हैं। कालोनी के लोगों ने सुरक्षा की मांग की है।

बंभाड़ा में दो पशुओं का किया शिकार

शाहपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम बंभाड़ा में मंगलवार रात करीब 12 बजे तेंदुआ किसान अरुण चौधरी के खेत में पहुंचा था। उसने वहां बंधी एक गाय और एक बछड़े का शिकार किया था। इसके बाद से गांव में दहशत कायम है। रेंजर संजय मालविया ने बताया कि गांव में मुनादी कराने के साथ ही पिंजरा व कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने भी पंजों के आधार पर वन्य प्राणी तेंदुआ होने की आशंका जताई है। बुधवार और गुरुवार को वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने पिंजरा स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुआ इसमें नहीं फंसा। खेतों के रास्तों पर वन विभाग ने बैरिकेड लगाकर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811