Let’s travel together.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं

0 69

– मूंग के स्थान पर उड़द फसल को बढ़ावा देने कृषकों को दी गई समझाइश

– कृषि विभाग के अधिकारियों ने दी सलाह

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुनीत राठौर तथा डॉ. एम.के. भार्गव द्वारा शिवपुरी विकासखंड के ग्राम पिपरसमां, ठेह, टोंगरा, सोहारा, महेदावली एवं कुशियारा में कृषक सभाएं आयोजित की गईं।
सभाओं में उपसंचालक कृषि द्वारा कृषकों को नरवाई प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी गई तथा स्ट्रारीपर कृषि यंत्र से गेहूं फसल की कटाई के बाद शेष नरवाई से भूसा तैयार करने की विधि समझाई गई। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को सलाह दी कि वे ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं, जिससे बेहतर उत्पादन एवं आय में वृद्धि संभव हो सके। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त दल द्वारा कृषकों की फसलों का निरीक्षण भी किया गया तथा पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर कृषक रामस्वरूप धाकड़, विजय सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, जानकी धाकड़ सहित लगभग 250 कृषक उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप रावत एवं कृषि विस्तार अधिकारी बृजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811