रायसेन।केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं सांसद श्री राकेश सिंह शनिवार को शाम 7 बजे केवट पिपलिया पहुंचे जहां पर सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं सांसद जबलपुर श्री राकेश सिंह, श्री भागचंद उईके (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ग्राम केवट पिपलिया में विधायक श्री रामपाल सिंह के मझले भाई स्व. श्री रुद्र प्रताप सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की और परिवार को सांत्वना दी।
न्यूज़सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन