Let’s travel together.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने भी पेश की दावेदारी,धरसीवा विधानसभा में कांग्रेस में दावेदारों की संख्या बढ़ी

0 135

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा विधानसभा से कांग्रेस में टिकिट के दावेदारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है कूँरा के बरिष्ट कांग्रेस नेता मदन गोयल के बाद अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी माने जाते हैं दुर्गेश वर्मा दो दशक तक वह देवरी सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में पदस्थ रहे धरसीवा के ग्राम पंडरभट्ठा निवासी दुर्गेश वर्मा बी.एस.सी. स्नातक तक शिक्षित हैं वह 1999 से 2007 तक ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं 2003 व 2008 के विधान सभा चुनावो में वह कांग्रेस प्रत्याशीयो श्रीमति छाया वर्मा व छत्रपाल सिरमौर के चुनाव संचालक भी बने ओर 2018 से वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां अध्यक्ष के रूप में पदस्थ हैं 2018 के चुनाव में भी चुनाव संचालक के रूप कार्य किया ओर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता योगेंद्र शर्मा को विजयी बनाने में योगदान दिया 2014 एवं 2019 में नगर पंचायत चुनाव में संचालन करते हुये कूँरा नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने में सफल रहे
कबीरपंथ में आस्था
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष कबीरपंथ से जुड़े हैं विधान सभा में लगभग 30 फीसदी से अधिक कबीरपंथी है ।


मदन गोयल ने भी की दावेदारी
कूँरा नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के टिकिट पर अपनी धर्म पत्नि को अध्य्क्ष का चुनाव जिताने वाले कांग्रेस नेता मदन गोयल ने भी कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की है जब उनसे यह पूंछा गया कि कांग्रेस की विधायक के होते हुए उनकी दावेदारी के बाबजूद इतने अधिक दावेदारों द्वारा दावेदारी पेश करना क्या विधायक के प्रति कोई नाराजी तो नहीं इसके जबाब में मदन गोयल ने कहा कि कांग्रेस में समर्पित भाव से काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को यह अधिकार होता है कि वह दावेदारी पेश कर सकता है अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का होता है पार्टी जिसे भी टिकिट देती है चुनाव में सभी मिलकर उसे विजयी बनाने के लिए काम करते हैं 2018 में भी एकजुट होकर कांग्रेस ने धरसीवा विधानसभा में जीत हांसिल की थी इस बार भी जीतेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811