मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज चौकी के सामने सलामतपुर और दीवान गंज पुलिस ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेड बांधने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने और दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसीलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है। वही पुलिस ने फोर व्हीलर चलाने वाले ड्राइवर की भी चेकिंग की। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का बीमा, गाड़ी का फिटनेस, ड्राइवर सीट बेल्ट बांधे है कि नहीं इसकी भी सघन चेकिंग की गई। जिनके पास कागजात और सीट बेल्ट नहीं बांधे पाए गए उनके चालान बनाए गए।
वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते हुए नजर आए। पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर 250 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है। बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे है। जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है चेकिंग अभियान में सलामतपुर थाना और दीवानगंज पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। आने वाले दिनों में भी दीवानगंज पुलिस हेलमेट चेकिंग करती रहेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।