Let’s travel together.

रोजगार और निर्माण अखबार के संपादक पुष्पेन्द्र पाल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

86

भोपाल | माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, ‘रोजगार और निर्माण’ अख़बार के संपादक प्रोफेसर पुष्पेन्द्र पाल सिंह का मंगलवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। पुष्पेंद्र पाल अपने छात्रों के बीच ‘पी.पी. सर’ के नाम से मशहूर थे। अनगिनत छात्रों को उन्होंने पढ़ाई के अलावा उपयुक्त रोज़गार पाने में बहुत मदद की। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव था। मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार मंगलवार 12:30 बजे भोपाल के भदभदा घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से पूरा पत्रकारिता जगत सदमे में है। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज देश दुनिया के सभी प्रमुख पत्रकारिता संस्थानों में अहम पदों पर हैं। कई ने प्रशासकीय सेवा भी ज्वाइन की हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

‘मांझी’ और ‘चिराग’ के बीच क्या मोड़ लेगा ‘क्रीमी लेयर’ का संघर्ष ?अजय बोकिल     |     बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुए मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल     |     मंडीदीप में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से सियासी हलचल तेज     |     सेवानिवृत्ति पर सहकारी बैंक शाखा में संदीप केलकर को दी भावभीनी विदाई     |     संस्कृत गौरव दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ     |     बलराम जयंती पर किरार धाकड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत     |     माँ अमका-झमका मंदिर का होगा कायाकल्प     |     नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में किशोर न्याय बोर्ड का फैसला, 17 वर्षीय अपचारी बालक दोषी करार     |     गोराटीला झरने के पानी से 4 बच्चों की मौत का मामला, प्रशासन ने 50 लोगों के लिए ब्लड सैंपल, पानी की भी जांच शुरू     |     गौहरगंज में फूटी पाइपलाइन से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी,  रहवासी परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811