Let’s travel together.

TODAY::राशिफल 23 अगस्त 2023

0 106

मेष राशि – राजनीति में राजनीति में शासन-सत्ता और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सितारे बताते हैं कि आज पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह से लिया गया निर्णय लाभप्रद होगा। कारोबार में साझेदारों से आपको लाभ और सपोर्ट मिलेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर पर किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। रुचिकर खानपान का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि– प्रतियोगिता और कार्यक्षेत्र में सफलता का आनंद मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते आपके मजबूत होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ चल रहा कोई तनाव भी आज खत्म हो जाएगा। आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद भी आज कर सकते हैं। विवाद से आपको दूर रहना चाहिए और सेहत के प्रति सजग होना चाहिए।

मिथुन राशि – लाभप्रद और सफलतादायक रहेगा। लेकिन शरीर में सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आलस का त्याग कर अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें इससे आपका काम बनेगा। परिवार में आज तालमेल और आपसी प्रेम बना रहेगा आर्थिक मामलों में दिन आपका खर्चीला रहेगा लेकिन जरूरी खर्च होने की वजह से आप इन्हें रोक भी नहीं पाएंगे। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशि – कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आज काम का दबाव बना रहेगा लेकिन सहकर्मियों से सहयोग से आपका काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग पारिवारिक जीवन के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी प्राप्त होगा। सामाजिक दृष्टि से आज आपके द्वारा किए गये कुछ कार्य आपको लाभ और सम्मान दिलाएंगे। किसी समस्या के समाधान से आप राहत की सांस लेंगे। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि – आपका मन आज किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा। आज किसी पारिवारिक समस्या की वजह से आपका मन परेशान होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा लेकिन जोखिम भरा निवेश करने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनस में पूर्व परिचय और संपर्क से आपको कोई डील मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे।

कन्या राशि – कुछ समय से चल रही आपकी कोई परेशानी दूर होगी। आप आर्थिक मामलों में आज लाभ पाएंगे। बिजनस में आज आपको अपने सहयोगियों से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। परिवार में आपको पिता और वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा, ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको लाभ मिल सकता है।

तुला राशि – स्वास्थ्य को लेकर चिंता और परेशानी हो सकती है। किसी निकट संबंधी की समस्या और परेशानी को सुलझाने में आप सहयोग करेंगे। आपने किसी से कुछ रुपया पैसा उधार लिया है इसे चुकाने को लेकर आपकी चिंता आज बनी रहेगी। आज बच्चों और घरेलू जरूरतों को लेकर आपको धन खर्च करना होगा। काफी समय से टल रहा कोई काम आज बन जाने से राहत महसूस करेंगे। पिता और ससुर की ओर से आपको सहयोग मिल सकता है। वाणी और व्यवहार कुशलता का आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि -आपको अपनी सेहत को लेकर आज सजग रहना चाहिए। खानपान के मामले में भी आज आपके लिए संयम रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है। मेहनत के बावजूद भी अपेक्षित लाभ नहीं होने से चिंतित होंगे। छात्रों का मन आज विचलित होगा और पढ़ाई में अरुचि महसूस करेंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि होगी। यात्रा का संयोग भी बनता दिख रहा है। शाम के समय बच्चों और परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

​धनु राशि – सितारों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे जातकों को आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और सोपर्ट आपको मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातक आज अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। जो लोग साझेदारी में बिजनस करने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभप्रद है, आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपको खुशियां प्राप्त होगी।

​मकर राशि -मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना होगा। आज आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए आज आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए। नौकरी में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज जो भी काम करें उसे बुद्धि और विवेक से पहले परख लें इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन नरम गरम रहेगा।

​कुंभ राशि -परिवार में कुछ उलझनों का सामना करना होगा। किसी निकट संबंधी की मदद के लिए आपको धन और समय दोनों खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी और कारोबार के मामले में आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे जिनसे आपको भविष्य में फायदा होगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। पिता की सेहत आज नरम रह सकती है। लोन और कर्ज चुकाने संबंधी कार्य में सफलता पाएंगे।

मीन राशि – दिन सुख शांतिदायक रहेगा। आपको आज अवसर पर ध्यान देना होगा और आलस का त्याग करना होगा इससे आपको लाभ और कार्य में सफलता मिलेगी। कोई पारिवारिक काम जो काफी समय से टला जा रहा था वह आज पूरा हो सकता है। बिजनस में आज आपको उचित प्रबंधन और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा। कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है तो प्रयास कीजिए आपको डूबा हुआ धन मिल जाएगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811