तारकेश्वर शर्मा
भोपाल। राज्य में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाने की कोशिश की गई है।
अब देखना होगा कि इन तबादलों के बाद जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।



