Let’s travel together.

गाय को टक्कर मार सिक्स लाइन के रांग साइड होते कार पहुची हाइवे के नीचे गिरी

0 148

बड़ा हादसा टला लेकिन गाय की हुई मौत
धरसीवा क्षेत्र में थम नहीं रही गौवंश की हादसों में मौतेँ

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरा निको सिलतरा।गौवंश की लगातार सड़क हादसों में मौतें तो कहीं दुपहिया सवारों के गौवंश से टकराकर घायल होने की घटनाओं के बाबजूद भी यदि जिम्मेदारों के कानों में जूं तक न रेंगे तो इसे क्या समझा जाये क्या यही समझा जाए कि इस क्षेत्र में सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने में जिम्मेदारों को महारथ हांसिल है यदि नहीं तो फिर क्यों जिम्मेदार सड़को से गौवंश की मौजूदगी को हटाने का प्रयास नहीं करते।
चरोदा ब्रिज जीके टाउन शिप सांकरा के बाद अब शनिवार को फिर एक गाय की कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई और एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया।
बिलासपुर की तरफ से यदि कोई यात्री वाहन आ जाता तो होती बड़ी घटना
शनिवार की यह घटना सिलतरा व चरोदा के बीच की दोपहर बाद की घटना है ओर यह घटना कुछ इस तरह हुई कि रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक तीव्र रफ्तार कार डिवाइड से अचानक सिक्स लाइन पर आ गयी तीव्र रफ्तार कार गाय को टक्कर मारते अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर रांग साइड की थ्री लाइन पर पहुची ओर सीधे हाइवे के नीचे खेत मे जा घुसी गनीमत यह रही कि उस समय इस व्यस्त मार्ग पर बिलासपुर की तरफ से रायपुर की तरफ कोई वाहन या यात्री वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा यह अनियंत्रित कार रांग साइड में आ रहे वाहन से टकराती ओर एक बड़ा हादसा हो सकता था जिसमे जानमाल की भी बड़ी हानि हो सकती थी इस घटना में गाय की तो घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई लेकिन कार सवार बाल बाल बच गए हालांकि कार का सामने का हिस्सा जरूर क्षतिग्रस्त जरूर हो गया ।


किया अंतिम संस्कार
सांकरा सिलतरा के गौसेवकों की टीम के सदस्य लोकेश साहू टीनू कांत एवं धनंजय पाठक ने मौके पर जाकर जेसीबी की मदद से गाय का अंतिम संस्कार कराया।

धरसीवा क्षेत्र में कहां गायब हैं जिम्मेदार
धरसीवा क्षेत्र में जहां जिन गांवों में गौठान हैं वहां ओर जहां गौठान नहीं हैं वहां भी सड़को के हाल बेहाल हैं चरोदा सिलयारी सिलतरा सांकरा धनेली रावाभाटा आदि में सिक्स लाइन फोर लाइन एवं गांव की सड़कों पर दिन रात गौवंश नजर आते है अक्सर दुपहिया वाहन सवार भी गौवंश से टकराकर गिरते रहते हैं तो वहीं भारी वाहनों की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो रहीं हैं बाबजूद न तो कोई जिम्मेदार जन प्रतिनिधि इस दिशा में कोई खास ध्यान दे रहे न ही स्थानीय प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811