Let’s travel together.

अब सांकरा में गौवंश के खून से सनी सड़क

0 133

धरसीवा से सांकरा तक सप्ताहभर में तीन गायों की हो चुकी दर्दनाक मौत
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

चरोदा से लेकर सांकरा धनेली तक गौवंश की सड़क पर मौजूदगी ओर भारी वाहनों में उनकी दर्दनाक मौत का सिलसिला जारी है शुक्रवार की सुबह भी सांकरा में एक गाय को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई बीते एक सप्ताह में ही चरोदा से सांकरा धनेली तक तीन गायों की मौत हो चुकी है।


शुक्रवार की सुबह सुबह ही लोगों ने सिक्स लाइन के बाजू से निकली सर्विस रोड पर सांकरा में बजरंग ट्रेडर्स के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत गाय को देखा स्थानीय गौ सेवक गौ माता की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुचे विश्व हिंदू परिषद धरसीवा के उपाध्यक्ष श्रवन राजपुत , प्रखन्ड सह संयोजक लोकेश साहु , खन्ड संयोजक राजा साहू , ग्राम सहसंयोजक आर्या ने अंतिम संस्कार किया गया।


सोनू सिंह करते हैं जेसीवी कि मदद
गौसेवा में लगे गौसेवकों को सड़क हादसों में गौवंश की मौत के बाद अंतिम संस्कार तन मन ओर धन स्वयं का ही समर्पित करना होता है ऐंसे में जेसीबी से गड्ढा खुदवाना बहुत महंगा रहता है लेकिन इस कार्य मे सोनू सिंह नामक गौभक्त अपनी जेसीबी मशीनी उपलब्ध कराकर गौसेवकों का सहयोग करते रहते हैं।


जिम्मेदारों का अता पता नही सड़को पर दिखे गौवंश 
लगता है हाईकोर्ट ओर राज्य शासन के आदेश का धरसीवा क्षेत्र में मख़ौल उड़ाया जा रहा है तभी तो आये दिन किसी न किसी गाय की हादसे में मौत और किसी न किसी दुपहिया चालक के दुर्घटना में घायल होने की घटनाओँ के बाद भी सड़को पर जगह जगह गौवंश नजर आ रहे हैं शुक्रवार की सुबह भी रावाभाटा सांकरा धनेली सिलतरा आदि में हाइवे पर पुल के ऊपर गांव के अंदर जहां तहां सड़को पर गौवंश नजर आए सिक्स लाइन पर चरोदा ब्रिज सिलतरा में जीके टाउन शिप के सामने ओर अब सांकरा में तीन गायों की सप्ताहभर में दर्दनाक मौत सड़क हादसों में हो चुकी है लेकिन न तो ग्राम पंचायते ध्यान दे रहीं न गौठान संचालक न ही स्थानीय प्रशासन में बैठे जिम्मेदार ध्यान दे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811