Let’s travel together.

मिसो ,टेम्पूरा और सुशी सहित होटल प्रबंधन के गुर सीखे भेल कालेज के विद्यार्थियों ने

0 122

भोपाल। जापानी भोजन मिसो ,टेम्पूरा और सुशी सहित होटल प्रबंधन के गुर सीखे भेल कालेज के विद्यार्थियों ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल और होटल प्रबंधन संस्थान के मध्य हुए एम ओ यू के अंतर्गत , महाविद्यालय के ट्रेवल टूरिज्म और होटल मेनेजमेंट के विद्यार्थियों ने भोपाल के होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) का विजिट किया.

प्राचार्य डा संजय जैन ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने जापानी भोजन का सूप-मिसो,फ्राईड वेजिटेबिल -टेम्पूरा और राईस फिश-सुशी सहित होटल प्रबंधन की बारीकियां सीखीं ,एगलेस केक सहित बेकरी आईटम तथा सामान्य खाद्य पदार्थों के निर्माण और उनके रख-रखाब मे अपनाई जाने वाली सावधानियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा समझा

.IHM के प्राचार्य डा रोहित सरीन तथा डा कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने होटल इंडस्ट्री में भविष्य की सम्भावनाओं एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा होटल उद्योग के प्रमुख विभाग-फ्रंट आफिस,किचिन, लैब्स, हाऊसकीपिंग एवं फूड एंड बेबरेज मे किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की कालेज की प्रो.चित्रा खरे और प्रो अनुपमा गीते के निर्देशन में आयोजित

इस एकेडमिक इवेंट में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की

उल्लेखनीय है कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिक्षेत्र मात्र एक शासकीय महाविद्यालय , भेल में विगत बीस वर्षों से पीजी डिप्लोमा टूरिज्म एंड होटल मेनेजमेंट का पाठ्यक्रम संचालित है,इसमे अध्ययन कर चुके छात्र छात्राओं ने दुनिया के अन्य देशो में भी अपना कैरियर बनाने में सफलता पायी है .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811