Let’s travel together.

कौन करेगा चैंबर के लिए आवेदन करने वालों का प्रतिनिधित्व

94

इंदौर। पिपलियापाला में बन रही जिला न्यायालय की नई इमारत में चैंबर के लिए आवेदन करने वाले अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनने वाली पांच सदस्यीय समिति के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव को पत्र लिखकर सभी आवेदकों के मोबाइल नंबर देने को कहा है ताकि उन्हें समय-समय पर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जा सके।

इधर, अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से वर्ष 2018 के बाद इंदौर अभिभाषक संघ के सदस्य बने वकीलों को चैंबर के लिए आवेदन करने का मौका दिए जाने की मांग की है। इन वकीलों का कहना है कि चैंबर के लिए आवेदन वर्ष 2017 में बुलवाए गए थे। जिन अधिवक्ताओं ने इसके बाद संघ की सदस्यता ली है उन्हें तो प्रक्रिया में भाग लेने का मौका ही नहीं मिला। उन्हें मौका दिया जाए।

जिला न्यायालय की नई इमारत में वकीलों के चैंबर के लिए वर्ष 2017 में आवेदन बुलवाए गए थे। इंदौर अभिभाषक संघ के 1515 सदस्यों ने आवेदन किया था। आवेदकों को आवेदन के साथ 10 हजार रुपये का डीडी भी जमा कराना था। इस तरह से डेढ करोड़ रुपये से ज्यादा रकम वकील जमा करा चुके हैं। हालांकि इसके बाद कभी कोरोना महामारी की वजह से तो कभी कंपनी के काम बंद करने की वजह से जिला न्यायालय की नई इमारत का निर्माण अटकता रहा।

हाल ही में वकीलों ने इस मुद्दे को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष उठाया था। उनका कहना है कि वकीलों को पैसा दिए पांच वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। नई इमारत में चैंबर कहां होंगे, कैसे होंगे, आवंटन के लिए क्या प्रक्रिया होगी, इसकी कोई जानकारी वकीलों को नहीं दी जा रही है। इस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वकीलों से कहा था कि वे पांच सदस्यीय समिति गठित कर लें ताकि आवेदन करने वाले 1515 वकीलों की बात रखी जा सके। इसी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |     बाणगंगा धाम पर 26 सितंबर से पितृ यज्ञ का आयोजन     |     सेवा भारती छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गणेश उत्सव     |     25 सितंबर को रायसेन में एक साथ गूंजेगा वंदे मातरम्     |     श्रीगणेश चल समारोह मार्ग की विद्युत लाइन हुई ऊंची,निर्बाध निकलेंगी श्रीगणेश झाकियां     |      बिजली चालू नहीं करने पर ऑपरेटर पर प्राणघातक हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811