Let’s travel together.

जीवात्मा को प्रभु से मिलने के लिए सेतु का कार्य करती है-स्वामी नित्या नंद गिरी महाराज

0 129

विधायक ने की कथा श्रवण,कथा व्यास स्वामी जी के चरण
स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

कन्या भोज के साथ हुआ नगर भंडारा

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

ग्राम मुआर में चल रही श्री मद भागवत कथा के आज विश्राम दिवस पर सदा शिव स्वामी नित्या नंद जी महाराज ने कहा की।श्रीमद भागवत कथा की रसधार में डुबकी लगाकर ही मन शीतल आनंद की अनुभूति करता है मन से विकारों की मलीनता मिटती है मानव के मन में ईश्वरीय प्रकाश प्रकट होता है। कथा जीवात्मा को प्रभु से मिलने के लिये सेतु का कार्य करती है इसी सेतु पर चलकर युगों से भक्त प्रभु दर्शन का सौभाग्य पाते रहे।

हिमालय ऋषिकेश से पधारे हुए सदाशिव स्वामी नित्यानंद जी ने बताया कि आज अज्ञान अंधकार में भटक रहे मानव समाज को अध्यात्म ज्ञान की परम आवश्यकता है तभी मानव दानवता की खाइयों से निकल देवत्व की परम ऊंचाइयों को छू सकता है। श्रीमद भागवत कथा मानव जाति को सुख समृद्धि व आंनद देने वाली है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण कल्याण एवं सुख के मूल स्त्रोत हैं। वे सम्पूर्ण विद्याओं के ईश्वर साक्षात् परमात्मा हैं। श्रीमद भागवत कथा में गोता लगाने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। लेकिन कथा सुनने व उसमें उतरने में अंतर होता है। सुनना तो सहज है लेकिन इसमे उतरने की कला हमें केवल एक संत ही सिखा सकता हैं।


विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत एव भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने कथा श्रवन कर धर्म लाभ उठाया ।एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजी लाल बर्मा ,एसडीओपी राजेश तिवारी,थाना प्रभारी माया सिंह, आदि ने कथा श्रवन की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811