Let’s travel together.

 बिजली चालू नहीं करने पर ऑपरेटर पर प्राणघातक हमला

0 225

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निकटवर्ती ग्राम बढ़गवां में आज बिजली चालू कराने को लेकर सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर किया गंभीर रूप से घायल। तीन आरोपितों पर मामला दर्ज।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बढ़गवां में सब-स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव 26 वर्ष के बताए अनुसार सुबह 10 बजे बिजली मेंटिनेंस के लिए रायसेन ऑफिस से निर्देश मिलने पर फीडर बंद करके बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।

करीब 11.30 बजे आरोपित धरमू लोधी आया और बिजली चालू करने को बोला तो ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव ने मेंटिनेंस के चलते बिजली बंद होना बताए जाने पर धरमू लोधी बंद फाटक के ऊपर से कूदकर सब -स्टेशन के अंदर आ गया और ऑपरेटर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया ओर लात- घूंसों से भी मारपीट करते हुए सब-स्टेशन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद धरमू लोधी ओर उसके दो साथी जाते – जाते तत्काल बिजली चालू करने और रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए चले गए।

ऑपरेटर ने फोन कर अपने दोस्त दीपक एवं भाई सरजू को बुलाया और बेगमगंज पहुंचकर घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को दी।पुलिस ने बिजली ऑपरेटर राजाबाबू श्रीवास्तव पिता ऋषिराज श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर आरोपित धरमू लोधी सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811