Let’s travel together.

सेवा भारती छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गणेश उत्सव

0 14

– भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती, प्रसाद वितरण किया गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेवा भारती शिवपुरी द्वारा संचालित छात्रावास में गणेश उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। छात्रावास के बच्चों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी जिला संघचालक राजेश गोयल उपस्थित रहे। उनके साथ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), रिंकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रचार मंत्री रितिक गर्ग, युवा समाजसेवी एवं कार्यकारिणी सदस्य महावीर गुप्ता, संस्थापक सदस्य गल्ला एसोसिएशन नरेंद्र गुप्ता (सेवा भारती नगर सचिव) सहित जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ भगवान श्री गणेश जी की आरती में सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन बच्चों में संस्कार और सामाजिक समरसता का भाव जागृत करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811