Let’s travel together.

जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित 

0 25

जिला न्यायाधीश सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने रखे विचार निर्वाचित पदाधिकारीयो को दी शुभकामनाएं 

सी एल गौर रायसेन

जिला न्यायालय परिसर स्थित पक्षकार भवन के ऊपर हाल में गुरुवार को जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभाषक शामिल हुए।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का पुष्पहारों के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री प्रधान द्वारा अभिभावक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता सनत पांडे, सचिव मुकेश शाक्य, सहसचिव जितेंद्र राय सहित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी निर्वाचित अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण भी मंच के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ द्वारा अभिभाषक संघ के द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों के बारे में एवं दिए गए योगदान और उपलब्धियों के बारे में अभिभाषकों को विस्तार के साथ बताया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ओर से अभिभाषक संघ के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि अभिभाषक संघ के लिए मेरी ओर से हमेशा सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने अभिभाषक संघ के पदाधिकारीयों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इ

स अवसर पर अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संघर्ष शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी अभिभाषक साथियों द्वारा मुझे सेवा प्रदान करने के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया है मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि आप सभी के सहयोग से अभिभावक संघ के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए में पूरी मेहनत से कार्य करूंगा उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अभिभाषक संघ के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ , सुरेश नारायण शर्मा, भरत सिंह राजपूत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |     जिला न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811