Let’s travel together.

अपहृता नाबालिग लडकी पुलिस ने की बरामद, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 440

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

13 मार्च को थाना सिलवानी में फरियादी रामेश्वर कुशवाह द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अपराध क्रमांक 90/22, धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी पी एन गोयल एवं थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 16 मार्च को नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी अर्जुन पिता हरदयाल बंसल उम्र 22 साल निवासी बूढ़ागंज थाना गैरतगंज के कब्जे से गैरतगंज बस स्टैंड के पास से दस्तयाब कर अपहर्ता को माता पिता के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में 366 भादवि 11/12 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। नाबालिग लडकी की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी नि. माया सिंह, उनि आरती धुर्वे, सउनि लल्लू सिंह रघुवंशी, आर733मुकेश ,आर/575 अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान      |     महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम     |     भाजपा को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वेषपूर्ण कार्रवाई निंदनीय – भावेश बघेल     |     मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी     |     धार्मिक यात्रा ओ गया जत्था ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटा, रमन रेती में मिला अलौकिक आनंद     |     करोड़ों की हैंडवॉश यूनिट बनी शोपीस, स्कूल खुलने से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था     |     8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम     |     हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप     |     जर्जर अवस्था में खड़ा शाला भवन और 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं तोड़ा गया फिर से आ गई बारिश      |     तेंदूपत्ता संग्रहण पर वन्यजीवों का साया, दीवानगंज में ढाई लाख रुपये की खरीदी घटी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811