Let’s travel together.

हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप

0 51

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 24 घंटे के भीतर हाईवे पर दो बड़े सड़क हादसों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार शाम दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने बाइक और बैटरी ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक दिन पहले मुक्तापुर स्थित वाटिका रेस्टोरेंट के सामने बेकाबू बोलेरो पिकअप ने चार कारों को टक्कर मारकर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

दीवानगंज में बाइक-ऑटो की भिड़ंत, चालक घायल

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और बैटरी ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर विदिशा की ओर जा रहे थे, जबकि बैटरी ऑटो चालक राम सिंह लोधी निवासी झिरिया बरामदगढ़ी (बेगमगंज) भोपाल लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला पहिया और सस्पेंशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर बाइक सवार तीनों युवक फरार हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर, हाथ और पैरों में कई जगह चोटें आई हैं।

घायल राम सिंह लोधी ने बताया कि वह भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और दो दिन पहले अपने गांव गए थे। भोपाल लौटते समय यह हादसा हो गया।

एक दिन पहले मुक्तापुर में पिकअप ने मचाया था तांडव

इससे पहले गुरुवार शुक्रवार देर रात मुक्तापुर गांव स्थित वाटिका रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने कहर बरपा दिया था। जन्मदिन की पार्टी में जा रहे युवकों की कार को सामने से टक्कर मारने के बाद बेकाबू पिकअप रेस्टोरेंट की पार्किंग में घुस गई और वहां खड़ी तीन अन्य कारों को भी टक्कर मार दी।

हादसे में वीरू मीणा, पंकज मीणा, विशाल मीणा, विक्रम मीणा और रामभरोसे मीणा सवार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि चार वाहन क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो पिकअप को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।

हाईवे पर गड्ढा बना जानलेवा, 10 से अधिक लोग हो चुके घायल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने हाईवे-18 पर बना विशाल और गहरा गड्ढा लगातार हादसों की वजह बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक इस गड्ढे में गिरकर 10 से अधिक बाइक चालक घायल हो चुके हैं, लेकिन संबंधित एजेंसी द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

लोगों का कहना है कि यदि बारिश शुरू होने से पहले गड्ढे को नहीं भरा गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने एमपीआरडीसी और प्रशासन से तत्काल मरम्मत, गति नियंत्रण, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

बढ़ती दुर्घटनाओं से उठे सवाल

दीवानगंज पुरानी चौकी, बालमपुर घाटी, मुक्तापुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने हाईवे-18 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और खराब सड़कें अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और भी बड़े हाथ से हो सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811