दिवंगत आश्रितों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन पदयात्रा, लोटनयात्रा कुबरेश्वर धाम से भोपाल रवाना
अनुराग शर्मा सीहोर
दिवंगत आश्रितों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन पदयात्रा, लोटनयात्रा कुबरेश्वर धाम सिहोर से सुबह आठ बजे भोपाल रवाना हुई, जो एक जनवरी को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलकर अपनी मांग रखेंगे।
रविवार को दिवंगत आश्रितों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन पदयात्रा, लोटनयात्रा कुबरेश्वर धाम सिहोर से भोपाल रवाना हुई इस यात्रा में कुल 25 लोग सेवानिवृत्त व दिवंगत आश्रित शामिल है।

कुबरेश्वर धाम सिहोर से भोपाल तक कुल 51 किलोमीटर लौटन यात्रा चलेगी, मुख्य मांगे नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना (वरिष्ठता), ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांगे सम्मिलित हैं।-अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षिका सुधा शर्मा के साथ लोटनयात्री के रूप में समर्थन दे रहें परसराम कापड़िया ने बताया कि हम मुख्यमंत्री जी को उनके द्वारा 21 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री निवास में की गई घोषणा कि अब पुराने शिक्षकों एवं अध्यापक शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों में कोई भेदभाव नहीं होगा, जो लाभ पुराने शिक्षक संवर्ग को मिलते हैं वो शिक्षक संवर्ग को भी मिलेंगे। इसे आदेश के रूप में अमल करवाने के लिए भोपाल जा रहें हैं।सिहोर जिले के दिवंगत आश्रित व सेवानिवृत्त शिक्षक साथी सम्मिलित हो तथा जिले के समस्त अध्यापक शिक्षक इस पदयात्रा समर्थन करें। लोटनयात्रा व पदयात्रा का रविवार को इंदौर नाका पर विश्राम करेगी और सोमवार को सुबह फिर शहर के मुख्य मार्ग से रवाना होगी।

जगह जगह मिल रहा समर्थन
रविवार को निकली दिवंगत आश्रितों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन पदयात्रा, लोटनयात्रा कुबरेश्वर धाम से सिहोर निकली जिसका जगह जगह लोगों ने समर्थन व स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पुरानी पेंशन पाठ पर चले पेंशनवीर की मांग को पूरा करने की अपील की।